फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Party will contest more than 100 seats in the state

हाथरस : प्रदेश में 100 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

Wed, 27 Oct 2021 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Party will contest more than 100 seats in the state
हाथरस : पत्रकारों से वार्ता करते रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने कहा कि जनसत्ता दल अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 100 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इन सीटों को चिन्हित कर लिया गया है। वह लहरा रोड बाईपास पर बांके बिहारी मंदिर परिसर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। वह जन सेवा संकल्प यात्रा को लेकर यहां आए थे।
उन्होंने कहा कि 30 नवंबर 2018 को लखनऊ में काफी लोगों की मौजूदगी में पार्टी का गठन किया गया। इसमें हाथरस के अलावा काफी अन्य जिलों के लोग भी पहुंचे थे। उसके बाद कोरोना काल आ गया तो पार्टी का जनसंपर्क अभियान नहीं चल सका। अब वह जनसेवा संपर्क यात्रा के साथ यहां आए हैं। पार्टी के प्रति लोगों में काफी उत्साह है। पार्टी हर जिले में अपना संगठन खड़ा कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आने वाले विस चुनाव का काफी महत्व है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में 100 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है। जनसभा में उन्होंने लोगों से चुनाव में पार्टी का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल भैया, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व पूर्व सांसद शैलेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान के अलावा कई जिलों के जिला अध्यक्ष व कई पूर्व विधायक एवं ब्लाक प्रमुख आदि मौजूद थे। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष खेवेंद्र सिंह जादौन ने और संचालन जनसत्ता दल के प्रदेश महासचिव बृजेश राजावत ने किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव रवि चौहान ने उनके जोशीला स्वागत किया और उन्हें प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका सम्मान भी किया। शहर में जगह-जगह राजा भैया का स्वागत किया गया। मौके पर रघुराज सिंह चौहान, अतुल जादौन, संजय वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय कातिब, दीपक शर्मा, रोमी जादौन, राहुल चौहान, सत्यपाल सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह एडवोकेट, जोगेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह चौहान, कुंडा के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रबल सिंह डब्बू, शैलेंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे। इस मौके पर रसिया गायकरामवीर सिंह ने रसिया भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed