फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Party and independent candidates are away from social media platform

हाथरस : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूर हैं दलीय व निर्दलीय प्रत्याशी

Mon, 31 Jan 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Party and independent candidates are away from social media platform
प्रशांत भारती
विज्ञापन

हाथरस। विधानसभा चुनाव में अपनी बातों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रत्याशी व उनके समर्थक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा ले रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यहां जिले में दलीय व निर्दलीय प्रत्याशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कोसों दूर हैं। यहां कई दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियों के फेसबुक पर अकाउंट तक नहीं हैं। कुछ प्रत्याशियों ने ट्विटर पर अकाउंट होने के बाद भी घोषणा पत्र में दर्शाया नहीं हैं। दूसरी ओर, प्रशासन की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आचार संहिता को लेकर निगरानी रखी जा रही है।

विधानसभा चुनाव में मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए राजनीतिक दलों के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, वहाट्स एप, टिवटर और इंस्टाग्राम का सहारा लिया जा रहा है। इन माध्यमों को लगातार सक्रिय रखा जा रहा है। प्रत्याशियों को भी इन प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहने के समय-समय पर आलाकमान की ओर से निर्देश जारी किए जाते हैं। इस क्रम में यहां जिले में होने वाले तीसरे चरण के मतदान के लिए प्रत्याशी अपने नामांकन दाखिल कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इन दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियों में से कई तो ऐसे हैं, जिनका फेसबुक पर अकाउंट तक नहीं हैं। इन दलीय प्रत्याशियों ने यह बात खुद अपने नामांकन पत्र के साथ दिए गए घोषणा पत्र में कही है। अब तक दाखिल हुए नामांकन में सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ने ही अपना ट्विटर अकाउंट का जिक्र किया है। संवाद
विज्ञापन

प्रत्याशी - विधानसभा - फेसबुक - ट्विटर - इंस्टाग्राम - ईमेल
राधा कृष्ण - हाथरस - नहीं - नहीं - नहीं - नहीं
रवि - हाथरस - नहीं - नहीं - नहीं - हां
संजीव कुमार - हाथरस - नहीं - नहीं - नहीं - हां
बृजमोहन राही - हाथरस - हां - नहीं - नहीं - हां
अवधेश - सादाबाद - नहीं - नहीं - नहीं - नहीं
जयप्रकाश शर्मा - सिकंदराराऊ - नहीं - नहीं - नहीं - नहीं
अवधेश कुमार - सिकंदराराऊ - हां - नहीं - नहीं - हां
अविन शर्मा - सादाबाद - नहीं - नहीं - नहीं - हां
दुर्गेश - हाथरस - नहीं - नहीं - नहीं - नहीं
रामवीर उपाध्याय - सादाबाद - हां - नहीं - नहीं - हां
वीरेंद्र सिंह राना - सिकंदराराऊ - हां- हां- हां - हां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed