फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Panic in Mursan after the banker's corona got infected

हाथरस: मुरसान में बैंककर्मी के कोरोना संक्रमित के निकलने के बाद दहशत का माहौल

Mon, 08 Jun 2020 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Panic in Mursan after the banker's corona got infected
हाथरस: बैंक कर्मी के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद हॉट स्पॉट में गश्त करते पुलिस कर्मी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा मुरसान के इगलास रोड निवासी बैंक कर्मी के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद कस्बे में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोरोना संक्रमित बैंककर्मी को कोविड-1 अस्पताल मुरसान में भर्ती करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बैंक कर्मी के पांच परिजनों को सासनी क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। कोरोना संक्रमित की पत्नी व डेढ़ माह के बच्चे को घर में ही क्वारंटीन किया गया है।
रविवार को बैंक कर्मी के कोरोना संक्रमित होने की खबर जैसे ही कस्बे के लोगों को पता चली तो कस्बे में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन द्वारा’ संक्रमित युवक के आसपास इलाके में रह रहे लोगों में काफी भय व्याप्त है। बताया जाता है कि बैंक कर्मी युवक मुरसान अपने घर से रोजाना अलीगढ़ बैंक में जाता था। बैंक कर्मी के मुताबिक उसके अन्य बैंक साथी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

मुरसान के बैंक कर्मी युवक के नमूने की जांच प्राइबेट लैब में कराई गई थी। इसकी रिपोर्ट शनिवार को कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके चलते रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमित युवक को मुरसान के कोविड-1 हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित की मां, पिता व तीन बच्चों को सासनी क्वारंटीन सेंटर में भर्ती करा दिया। कोरोना संक्रमित की पत्नी व डेढ़ माह के बच्चे को घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। मुरसान में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के निकलने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा आसपास लोगों की थर्मल स्कैनिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed