फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Overbridge will be operational, 151 feet tricolor will also be hoisted

हाथरस : ओवरब्रिज होगा चालू, 151 फीट का तिरंगा भी लहराएगा

Sun, 08 Aug 2021 10:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Overbridge will be operational, 151 feet tricolor will also be hoisted
हाथरस : तालाब चौराहे पर तैयार होता ओवरब्रिज। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

इस महीने दो बड़ी उपलब्धियां शहर की शान में चार-चांद लगाएंगी। शहर के तालाब चौराहे पर वर्षों पुरानी जाम की समस्या से निजात के लिए बन रहे ओवरब्रिज पर इस महीने आवागमन शुरू हो जाने की उम्मीद की जा रही है। दूसरी तरफ आगरा रोड स्थित भगत सिंह पार्क में नगर पालिका 151 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगवा रही है। उम्मीद है कि 15 अगस्त को यह झंडा फहराने लगेगा। दोनों पर काम अंतिम चरण में चल रहा है। लोग इस काम का पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर में वर्षों से जाम की समस्या चल रही है। दो साल पूर्व शहर के तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ था। कोरोना के चलते निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ सका। अब ओवरब्रिज का काम अंतिम चरण में चल रहा है।
विज्ञापन

पुल पर नगर पालिका द्वारा लाइटें लगाने के साथ साज-सज्जा के काम को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। 15 अगस्त को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ओवरब्रिज का उद्घाटन करेंगे। आगरा रोड से शहर में प्रवेश के द्वार भगत सिंह पार्क में नगर पालिका द्वारा 151 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित करने काम भी अंतिम चरण में हैं। इसके लिए पिलर भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed