फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Outcry due to fever in the district, five more people died

हाथरस : जिले में बुखार से हाहाकार, पांच और लोगों की मौत

Sat, 09 Oct 2021 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Outcry due to fever in the district, five more people died
हाथरस : बुखार के प्रकोप के चलते बागला जिला अस्पताल में लगी मरीजो की भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में वायरल बुखार और डेंगू का प्रकोप जारी है। जिले में पांच और लोगों की बुखार से मौत हो गई। चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 221 हो गई है। जिला अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों में मरीजों की भरमार है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कई स्थानों पर शिविर लगाकर मरीजों का उपचार किया। शनिवार को बुखार से जिले के सादाबाद और सहपऊ में दो-दो और सिकंदराराऊ में एक महिला की मौत हुई है।
सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव गढ़ी रुस्तम निवासी राजकुुमारी (40 वर्ष) पत्नी लाखन सिंह को कई दिनों से बुखार आ रहा था। उन्हें स्थानीय स्तर पर परिजनों ने उपचार भी दिलवाया, लेकिन शुक्रवार की देर रात को उनकी हालत कुछ ज्यादा ही बिगड़ गई। जिस पर परिवार के लोग उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर परिजन राजकुमारी काफी रात को लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उन्हें देखा और मृत घोषित कर दिया। इधर, चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में काफी मरीजों की भीड़ लगी रही। वहीं चिकित्सक के परामर्श पर काफी लोग अपने खून की जांच के लिए भी आए। वहां भी कतारें लगी रहीं। कई स्थानों पर टीमें गईं और वहां एटी लार्वा का छिड़काव किया। कुछ स्थानों पर टीमों ने मरीजों का उपचार भी किया और दवा भी वितरित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed