फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Outbreak of fever continues, two others die

हाथरस : बुखार का प्रकोप जारी, दो अन्य की मौत

Sat, 06 Nov 2021 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Outbreak of fever continues, two others die
हाथरस : जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू व बुखार के मरीज। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में बुखार का प्रकोप अभी भी जारी है और बुखार से लगातार मौतें हो रही हैं। जिले में दो और लोगों की बुखार से मौत हो गई। जिले में अब तक 20 हजार से ज्यादा लोग बुखार के लक्षणों से पीड़ित मिल चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने छह गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया।
वायरल बुखार और डेंगू का प्रकोप अभी भी जारी है। सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भरमार है। काफी मरीज अपना जिले से बाहर भी उपचार करा रहे हैं। शहर के जलेसर रोड निवासी प्रेमलता (50 वर्ष) पिछले कई दिन से बुखार से पीड़ित थीं। शुक्रवार की रात्रि में उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई।
विज्ञापन

परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए तो वहां उनको मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक बुखार के लक्षण वाले 20612 लोग मिल चुके हैं। इसमें से 307 में डेंगू की पुष्टि भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार देहात में जाकर एंटी लार्वा का छिड़काव भी कर चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed