फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Only two persons are allowed in nomination

हाथरस : नामांकन में दो व्यक्तियों को ही अनुमति

Tue, 11 Jan 2022 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Only two persons are allowed in nomination
चुनाव की तैयारियों के चलते बैठक लेते डीएम, एसपी। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव व आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें कोरोना गाइडलाइन के बारे में उन्हें विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती के साथ पालन कराया जाएगा।
नामांकन में दो व्यक्तियों को ही अनुमति मिलेगी। उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि यदि चुनाव आयोग से अनुमति मिल जाती है तो सभी विधानसभा क्षेत्रों में डेडीकेटेड ग्राउंड में ही रैलियों का आयोजन होगा। भारत निर्वाचन आयोग के समस्त निर्देशों व कोविड प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन करना होगा।
विज्ञापन

पब्लिक रूट, किसी चौराहों व गलियों में किसी भी प्रकार की बैठक, नुक्कड़ नाटक आदि आयोजित नहीं किए जाएंगे। यदि कोई भी व्यक्ति या उम्मीदवार भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का उल्लंघन करता पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई कर मुकदमा पंजीकृत हो सकेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि कोरोना पॉजिटिव भी मतदान करना चाहेगा तो अंतिम घंटों में उसे मतदान की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव तथा क्वारंटीन व्यक्तियों के लिए पोस्टल बैलट की भी सुविधा रहेगी, उसकी फोटोग्राफी भी की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए, यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो जिला प्रशासन हमेशा आपकी समस्या समाधान करने को तत्पर रहेगा। किसी प्रकार की शिकायत कंट्रोल रूम नंबर 1950 एवं 05722227082 पर दर्ज कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed