{"_id":"62a621f5a0371405fa22f93c","slug":"hathras-only-4500-farmers-got-registered-in-ots-hathras-news-ali293732378","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : केवल 4500 किसानों ने कराया ओटीएस में पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : केवल 4500 किसानों ने कराया ओटीएस में पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर बिजली का करोड़ों रुपये का बकाया है। दस दिन बीतने के बाद अभी तक मात्र साढ़े चार हजार लोगों ने ओटीएस में पंजीकरण कराया है। ओटीएस की धीमी रफ्तार से बिजली विभाग के अधिकारी खासे परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ दौरे पर आए प्रदेश के ऊर्जामंत्री एके शर्मा ने बिजली अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की थी। उन्होंने ओटीएस की प्रगति व राजस्व वसूली को लेकर वार्ता की थी। जिले के दो लाख 29 हजार दो सौ 88 उपभोक्ताओं पर करोड़ों का बकाया है। ओटीएस को शुरू हुए दस दिन बीत गए हैं।
बकायेदारों को नोटिस भेजने व जागरूक करने के बाद मात्र जिले भर में अभी तक साढ़े चार हजार लोगों ने ओटीएस में पंजीकरण कराया है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से भी बकाया जमा कराने की गुजारिश की है। इसका भी विभाग को फायदा नहीं मिल रहा है। ओटीएस 30 जून तक शासन स्तर से तय की गई है। अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि ओटीएस में लोग पंजीकरण करा रहे हैं। बकायेदारों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि वह नियत अवधि में बकाया जमा कर सकें। संवाद