फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Online employment fair will be held on 12th

हाथरस : 12 को लगेगा ऑनलाइन रोजगार मेला

Sat, 09 Oct 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Online employment fair will be held on 12th
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में सेवायोजन विभाग की ओर से 12 अक्तूबर को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और ऑनलाइन आवेदनकर्ताओं से साक्षात्कार व अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करेंगी।
सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों या नियोक्ताओं को इस प्रक्रिया के लिए कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। ऑनलाइन आवेदित बेरोजगार अभ्यर्थियों के चयन के संबंध में मेले में प्रतिभाग करने वाली कंपनियों और नियोक्ताओं द्वारा अपनी सुविधानुसार टेलीफोनिक, वीडियो कॉलिंग, अन्य माध्यम से साक्षात्कार और चयन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन मेले में हिंदुस्तान लीवर मेन पावर सप्लाई, स्मार्ट टच इन्फास्ट्रक्चर प्रालि, टेस्को रिन्यूवल एनर्जी सोल्यूशन, स्कोरपिक्स इंडिया, ऑर्गेनिक लाइफ रिसर्च इंस्टीट्यूट, कल्याणी सोलर पॉवर, शिव शक्ति बॉयो टेक्नोलॉजी लिमिटेड आदि कंपनी प्रतिभाग करेंगी। मेले में सम्मिलित होने के लिए बेरोजगार अभ्यर्थियों को अपना पंजीकरण सेवायोजन पोर्टल पर कराया जाना आवश्यक है। सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी जॉब सीकर के रूप में एक नया अकाउंट बनाएं। पंजीयन करने के बाद अपना आईडी और पासवर्ड डालकर पोर्टल पर प्राइवेट नौकरी लिंक पर जाकर प्रदर्शित रिक्ति विवरण देखकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed