फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: One will donate blood, which will save the lives of four

हाथरस : एक करेगा रक्तदान, जो बचाएगा चार की जान

Fri, 25 Jun 2021 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Hathras: One will donate blood, which will save the lives of four
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन और नगर पालिका प्रशासन के सहयोग से 28 जून सोमवार को नगर पालिका के टाउन हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। रक्तदान करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।
यह शिविर सुबह नौ बजे से शुरू होगा और दोपहर तीन बजे तक चलेगा। इसे लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। कई सामाजिक संगठन भी इस शिविर को सफल बनाने में लगे हैं। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वार्ष्णेय भी अपनी टीम के साथ शिविर को सफल बनाने में जुटे हैं। अन्य संस्थाएं भी इसके लिए आगे आ रही हैं। नगर पालिका के कर्मियों व अन्य लोगों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

रक्तदान महादान है। इसके लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान चार लोगों की जान बचाता है। महामारी के दौरान तो रक्तदान का महत्व और भी बढ़ जाता है, इसलिए लोग इस पुण्य के कार्य में भागीदार बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आशीष शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, हाथरस
रक्तदान ऐसा दान है, जिसका कोई विकल्प नहीं है। तमाम लोगों में यह भ्रांति भी है कि रक्तदान करने से कोई नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जबकि रक्तदान करने से शरीर को लाभ पहुंचता है। लोगों को रक्तदान के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आना चाहिए।

-डॉ. आईवी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बागला संयुक्त चिकित्सालय
रक्तदान एक सराहनीय कार्य है। रक्तदान करने से न केवल शरीर को लाभ मिलता है, बल्कि मानसिक संतुष्टि भी मिलती है। रक्तदान करने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। रक्तदान करने हम किसी के जीवन को बचा सकते हैं।
-अरुण सूर्या, जिला काउंसर, ब्लड बैंक हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed