फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: One who will be attached to police with fake documents

हाथरस: फर्जी दस्तावेजों से पुलिस में भर्ती होने वाले की होगी कुर्की

Sat, 29 Feb 2020 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: One who will be attached to police with fake documents
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों से पुलिस की नौकरी हासिल करने के अभियुक्त की पुलिस को तलाश है। वह 2018 से फरार चल रहा है। अब पुलिस अभियुक्त के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। वहीं एक मदरसे में नौकरी दिलाने के पर ठगी करने वाले के खिलाफ भी पुलिस कुर्की की कार्रवाई करने की तैयारी में है।
आरक्षी एवं समकक्ष पद की भर्ती 2015 के अंतर्गत कांस्टेबल पुलिस के पद पर विक्रम सिंह पुत्र दयाराम सिंह निवासी पलावत सादाबाद का चयन हुआ था। जिसमें उसने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की अधिक अंकों की मार्कशीट पुलिस भर्ती प्रक्रिया का लाभ देने का के लिए लगाई थी। जिसका ऑफलाइन सत्यापन माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर किया गया तो फर्जी मार्कशीट की पोल खुल गई।
विज्ञापन

उस आरोपी के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 में कोतवाली हाथरस गेट 26 अक्तूबर 2018 को मुकदमा दर्ज हुआ। तभी से अभियुक्त फरार चल रहा है। एसआई मुन्नालाल ने बताया कि 420 के मामले में फरार चल रहे विक्रम सिंह के खिलाफ कोर्ट से कुर्की के आदेश की घोषणा कराने का आदेश प्राप्त कर लिया है। वहीं अफसर पुत्र चांद खां निवासी कैलाश नगर के खिलाफ भी कोर्ट से 82 के तहत कार्रवाई करने का आदेश प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed