{"_id":"5ee520d88ebc3e4342526c02","slug":"hathras-one-thousand-rupees-sent-to-the-accounts-of-1811-migrant-workers-hathras-news-ali2360780155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: 1811 प्रवासी श्रमिकों के खातों में भेजे एक-एक हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: 1811 प्रवासी श्रमिकों के खातों में भेजे एक-एक हजार रुपये
विज्ञापन
हाथरस: प्रवासी मजदूरों के खाते में पैसा ट्र्रांसफर करते एडीएम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के 1,811 प्रवासी श्रमिकों के खाते में शनिवार को एक-एक हजार रुपये की धनराशि भेजी गई। शासन के निर्देश पर एनआईसी कार्यालय से एक क्लिक कर एक साथ एडीएम जेपी सिंह ने प्रवासी श्रमिकों के खातों में धनराशि को ट्रांसफर किया।
शासन के निर्देश पर जिले में प्रवासी श्रमिकों का डाटा किया जा रहा है। इस डाटा को नगर निकायों, ब्लॉकों के माध्यम से सत्यापित कराया गया था। सत्यापन में पात्रता के आधार पर प्रवासी श्रमिकों का चयन किया गया था। प्रवासी श्रमिकों का बैंक खाते से लेकर अन्य पूरा ब्योरा एकत्रित किया गया था। शनिवार को एडीएम जेपी सिंह ने एनआईसी कार्यालय से जिले के 1,811 श्रमिकों के खातों में एक-एक हजार रुपये की धनराशि को ट्रांसफर किया है।
एडीएम जेपी सिंह ने कहा कि सभी पात्र प्रवासी श्रमिकों के खाते में धनराशि को भेजा गया है। अगर कोई पात्र प्रवासी श्रमिक लाभान्वित होने से बच गया है तो वह अपने दस्तावेजों को ब्लॉक और नगर निकायों में दे सकता है। सत्यापन के बाद धनराशि भेज दी जाएगी। इस दौरान एनआईसी के जिला विज्ञान सूचना अधिकारी आलोक माहेश्वरी, ईडीएम मनोज उपाध्याय मौजूद रहे।