फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: One should keep fighting for fundamental rights

हाथरस : मौलिक अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहना चाहिए

Tue, 21 Sep 2021 06:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Hathras: One should keep fighting for fundamental rights
हाथरस : नगर पालिका के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान शपथ लेते संघ के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका टॉउन हॉल में शनिवार को उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ से संबद्ध नगर पालिका कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष लालमणि कुमार उर्फ लालबाबू थे। अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा ने की। प्रांतीय महामंत्री राकेश अग्निहोत्री, कार्यवाहक अध्यक्ष रमाकांत मिश्र, विनोद इलाहाबादी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। संचालन विद्यासागर विकल ने किया।
इस मौके पर सबसे पहले पद्मश्री काका हाथरसी के छविचित्र पर माल्यार्पण किया गया। शनिवार को काका की जयंती और पुण्यतिथि भी थी। तदुपरांत महासंघ की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, महामंत्री विजय कुमार स्वर्णकार, उपाध्यक्ष सोनिया सिंह, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार, संयुक्त मंत्री जगदीश शर्मा, उपकोषाध्यक्ष रामेश्वर, सहकोषाध्यक्ष पप्पू, संगठन मंत्री राजन सिंह, ऑडिटर मोहनचंद्र कुबेर, प्रचार मंत्री योगेश शर्मा को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में यादवनाथ शर्मा, सतीश चंचल व विनोद कुमार का प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया गया।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष ने सोनिया सिंह को महासंघ का जिलाध्यक्ष घोषित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी ने महासंघ के प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यवाहक अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा ने कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगें नहीं मानीं तो कर्मचारी उसे वोट नहीं देंगे। महासंघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा ने कहा कि नगर पालिका और नगर पंचायतों के कर्मचारियों के सामने काफी समस्याएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका व पंचायतों में आजादी के 75 साल बाद भी एक भी पद का उच्चीकरण नहीं किया गया है। इन सभी मांगों को लेकर महासंघ ने 30 सूत्री मांगपत्र दिया है। आयोग के उपाध्यक्ष लाल मणि कुमार ने कहा कि मौलिक अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहना चाहिए। नगर विकास के कर्मचारियों की समस्याओं के निपटाने के लिए सरकार गंभीर है। नगर विकास मंत्री को पत्र के माध्यम से समस्याओं से अवगत करा दिया गया है।

इस मौके पर कर अधीक्षक देवेेंद्र कुमार, डंबर सिंह, सोमप्रकाश, संदीप भार्गव, रामबहादुर सिंह, अनिल कुमार, राजीव कुलश्रेष्ठ, रामशंकर, विनीत कुमार आर्य, रामकिशन, उमेश चंचल, रवि सौखिया, रवेंद्र कुमार शर्मा, आसिफ रजा, संतोष कुमार पाठक, भूप सिंह, मनीष कुमार आदि काफी लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed