{"_id":"623215eeda490a5aa9136b68","slug":"hathras-one-killed-two-injured-in-collision-between-two-bikes-hasayan-news-ali287193421","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
सोनू की मौत पर विलाप करती उसकी बहन। संवाद
- फोटो : HASAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
सिकंदराराऊ मार्ग स्थित गांव वीरेंद्र नगर जाऊ के निकट बिजलीघर के सामने दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज गया। यहां से तीनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जिसमें एक की मौत रास्ते में हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार जाऊ निवासी शैतान सिंह के पुत्र सोनू (24) मंगलवार की दोपहर दो बजे केनरा बैंक छीतूपुर से अपने खाते से रुपये निकालने के बाद बाइक से घर जा रहा था।
जैसे ही सोनू बाइक लेकर गांव वीरेंद्र नगर जाऊ स्थित बिजलीघर के सामने पहुंचा, सामने से आ रही एक बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। इसमें सोनी की इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सोनू अपने परिवार में सबसे छोटा था। उसकी दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ व रोते-परिजन। संवाद- फोटो : HASAYAN
विज्ञापन