{"_id":"612fb8da8ebc3e494c7de7da","slug":"hathras-one-arrested-for-snatching-money-by-assaulting-a-home-guard-hasayan-news-ali2720870154","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : होमगार्ड से मारपीट कर रुपये छीनने में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : होमगार्ड से मारपीट कर रुपये छीनने में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भिंतर में 18 दिन पहले ट्रैक्टर पलटने से हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद ग्रामीणों द्वारा होमगार्ड से गाली-गलौज व मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से होमगार्ड से छीने गए रुपयों में से आठ हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली में तैनात थानाध्यक्ष अवधेश कुमार बुधवार को सुबह आठ बजे कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक तेजेंद्र प्रताप, हरिश्चंद्र कांस्टेबल दीपक कुमार, तरुण कुमार, दीपक कुमार, सौरभ कुमार और राजेंद्र सिंह के साथ गश्त पर थे।
तभी उन्होंने मुखबिर की सूचना पर बाण तिराहे के पास से होमगार्ड संजय कुमार के साथ मारपीट कर रुपये छीनने और उसकी वर्दी फाड़ने की घटना में नामजद युवक अनिल कुमार पुत्र कनकपाल सिंह निवासी भिंतर थाना हसायन को गिरफ्तार कर लिया। होमगार्ड से जो 19,300 रुपये लूटे गए थे, उनमें से आठ हजार रुपये भी पुलिस ने बरामद किए हैं।