फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: On the second day, the drivers of government ambulances continued to strike

हाथरस : दूसरे दिन भी सरकारी एंबुलेंस के चालकों की रही हड़ताल

Tue, 27 Jul 2021 11:26 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Hathras: On the second day, the drivers of government ambulances continued to strike
हाथरस : मंडी समिति में विरोध प्रदर्शन करते सरकारी एंबुलेंस के कर्मचारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सरकारी एंबुलेंसों पर तैनात संविदा कर्मियों की चक्का जाम हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया है। एंबुलेंस कर्मियों ने मंडी समिति में नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया।
पिछले कुछ दिनों से अपनी मांगों को लेकर सरकारी एंबुलेंसों पर तैनात कर्मचारी जिला अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। धरने से कोई नतीजा नहीं निकलने पर कर्मचारी सोमवार से मंडी समिति में एंबुलेंसों को खड़ी करके पूरी तरह से हड़ताल पर चले गए। इन कर्मियों ने वहां नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। एलएस एंबुलेंस कर्मचारियों का कहना था कि कंपनी बदलने पर उन्हें न हटाया जाए।
विज्ञापन

महामारी के दौरान अग्रणी भूमिका निभा रहे कर्मचारियों को ठेकेदारी से मुक्त किया जाए। कोरोना महामारी के दौरान मारे गए कर्मचारियों के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। सभी एंबुलेंस कर्मचारियों को जब तक नेशनल हेल्थ मिशन के अधीन नहीं किया जाता, तब तक प्रतिवर्ष महंगाई भत्ता भी दिया जाए। जिलाध्यक्ष नागेंद्र यादव ने बताया कि मांग अभी तक मानी नहीं गई हैं। जब तक सरकार मांगें नहीं मानेगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों और तीमारदारों को झेलनी पड़ी परेशानी
हाथरस। सरकारी एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल के चलते दूसरे दिन भी मरीजों व उनके तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोई बाइक पर अपने मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा तो कोई ई-रिक्शा में मरीज को लेकर आया। जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी और पीएचसी पर भी यही स्थिति रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed