फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: On the information of the protest, the SP took stock of the security

हाथरस : विरोध की सूचना पर एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा

Sun, 19 Jun 2022 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: On the information of the protest, the SP took stock of the security
शनिवार की सुबह जलेसर रोड मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसपी। - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

सेना भर्ती के लिए लागू की गई अग्निपथ योजना के विरोध की सूचना पर शनिवार की सुबह फिर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य जलेसर रोड (मानिकपुर) रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। उन्होंने स्टेशन परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन मास्टर से ट्रेनों के आवागमन के समय के बारे में जानकारी ली।
किसी भी तरह की विपरीत स्थिति पैदा होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार, क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ सुरेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी ब्रह्म सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, थाना प्रभारी सहपऊ के अलावा पर्याप्त पुलिस बल, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी ने सीओ सादाबाद और थानाध्यक्ष सहपऊ से सुरक्षा इंतजामों को लेकर जानकारी ली। एसपी ने रेलवे स्टेशन पर बैठे संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की और उन्हें रेलवे स्टेशन पर अनावश्यक रूप से न बैठने की हिदायत दी। टूंडला-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के सकुशल गंतव्य के लिए रवाना होने के बाद एसपी व अन्य अधिकारी वहां से हटे। हालांकि पुलिस बल लगातार रेलवे लाइन के आसपास भ्रमण करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed