फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: On April 14, on Mahavir Jayanti, meat shops should be closed

हाथरस : 14 अप्रैल को महावीर जयंती पर मांस की दुकानों को कराएं बंद

Sun, 13 Mar 2022 10:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:22 PM IST
विज्ञापन
Hathras: On April 14, on Mahavir Jayanti, meat shops should be closed
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

श्री जैन नवयुवक सभा की बैठक हलवाई खाना स्थित छोटे जैन मंदिर में रविवार को अध्यक्ष उमाशंकर जैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 14 अप्रैल को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में धूमधाम से शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा गया।
चर्चा की गई कि किसी नए अध्यक्ष को कार्यभार सौंपा जाए, लेकिन किसी ने मौजूदा अध्यक्ष का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। उमाशंकर जैन ही अध्यक्ष रहेंगे। सभी लोगों ने अध्यक्ष को अधिकार दिया कि कार्यकारिणी में फेरबदल कर लें।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने ऐसे पदाधिकारियों जो लगातार बैठक में नहीं आ रहे हैं, उनसे आग्रह किया कि वह स्वयं अपना पद त्याग दें, जिससे अन्य लोगों को मौका मिले। बैठक में महावीर जयंती की शोभायात्रा 14 अप्रैल को धूमधाम से निकालने के लिए होली के बाद 27 मार्च को एक और बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने कहा कि दो दिवसीय जयंती महोत्सव के लिए 13 अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रथ की बोलियां लगाई जाएंगी। दूसरे दिन शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस बार शोभायात्रा में कई झांकियां शामिल होंगी। सभी ने एक स्वर से कहा कि भगवान महावीर की रथ यात्रा जब निकले तो सड़क पर गंदगी नहीं होनी चाहिए।
मांस की सभी दुकानें बंद होनी चाहिए। शासन ने भी महावीर जयंती के मौके पर मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के आदेश कर रखे हैं। जिला प्रशासन द्वारा महावीर जयंती के दिन मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए अपनी तरफ से कोई आदेश पारित नहीं किए जाते हैं, जिससे इस दिन मांस की बिक्री होती है।
अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने कहा कि जिलाधिकारी से मिलकर मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की जाएगी। यह भी व्यवस्था होगी, जहां-जहां स्वागत हो, वहां डस्टबिन रखे होने चाहिए, जिससे सड़क पर गंदगी ना पहले न फैले। महावीर जयंती शोभायात्रा में ऊंट, घोड़े सहित अन्य झांकियां शामिल करने का निर्णय लिया गया।

संचालन कमलेश जैन लाल वाले ने किया। बैठक में संजीव जैन भूरा, सुधीर जैन, विनीत जैन, दिगंबर जैन मंदिर प्रबंधक राकेश जैन, नयागंज स्थित ठा. नेमिनाथ प्रबंध समिति अध्यक्ष संदीप जैन, अनिल जैन गुड्डू, नयाबांस चंद्रप्रभु भगवान प्रबंध समिति अध्यक्ष अरविंद जैन, राजा बाबू, गगन जैन, मोनू जैन, पकंज जैन, अमित जैन, मनीष जैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed