{"_id":"60b66f928ebc3eb4e82f7791","slug":"hathras-old-man-dies-after-being-hit-by-train-hathras-news-ali2644616164","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के राजपुर के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे बाबूलाल (75वर्ष) पुत्र सत्तू राम निवासी भोगांव से बैंक से पैसे निकालने के लिए मेंडू जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में गांव राजपुर के निकट लाइन पार करते समय एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की जानकारी परिवार के लोगों को दी। जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद