{"_id":"612bdeda8ebc3e59cd6c907a","slug":"hathras-officers-were-defended-in-the-video-viral-case-hathras-news-ali271872430","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वीडियो वायरल मामले में अफसरों का किया गया बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वीडियो वायरल मामले में अफसरों का किया गया बचाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विकास खंड सासनी में सहायक लेखाकार का पैसे लेने का वीडियो वायरल होने के मामले में उच्चाधिकारियों ने संबंधित लेखाकार के खिलाफ तो कार्रवाई की संस्तुति कर दी, लेकिन इस वीडियो में जिन अफसरों के नाम पर पैसे लिए गए हैं, जांच में इस बिंदु को दरकिनार कर दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि वीडियो में मनरेगा के नाम पैसों की मांग की गई और पीडी व अन्य अधिकारियों को पैसे दिए जाने का भी जिक्र है।
जांच में इन बिंदुओं को दरकिनार करते हुए सीडीओ ने सहायक लेखाकार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर दी है। अब इस मामले में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। विकास भवन सहित अन्य कार्यालयों में यह चर्चा है कि उच्चाधिकारियों ने अपने समकक्ष अफसर को बचाते हुए सहायक लेखाकार पर कार्रवाई कर दी है, जबकि वीडियो में उच्चाधिकारी को भी पैसे दिए जाने का जिक्र था। एकतरफा कार्रवाई को लेकर कर्मचारियों में रोष है। इस मामले में जल्द ही कर्मचारी संघ बडे़ कदम उठा सकता है।