{"_id":"627d34be5986f5233634c0f3","slug":"hathras-offer-letter-given-to-500-selected-candidates-hathras-news-ali291380444","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 500 चयनित अभ्यर्थियों को दिए ऑफर लेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 500 चयनित अभ्यर्थियों को दिए ऑफर लेटर
विज्ञापन
एमजी पॉलिटेक्निक में आयोजित रोजगार मेले में अभ्यर्थियों को लेटर देते विधायक व डीएम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में जिला सेवायोजन कार्यालय, जिला उद्योग तथा उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, राजकीय आईटीआई और उप्र कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में लगभग 500 चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना व भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने ऑफर लेटर दिए।
कार्यक्रम में विधायकों और जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेलों का आयोजन जिलों में कराया जा रहा है। मेले के आयोजन से एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किए जाने से एक ही छत के नीचे विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त होता है।
कौशल विकास मिशन के अंतर्गत युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने की दृष्टि से स्किल डेवलेपमेंट का कार्य किया जा रहा है, जिससे युवा रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ अपना उद्योग स्थापित कर सकते हैं। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शासन की मंशा के अनुरूप समय समय पर रोजगार मेले का आयोजन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
रोजगार मेले में अधिक से अधिक युवाओं द्वारा प्रतिभा किया जाए। उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र दुष्यंत कुमार ने बताया कि मेले में कुल 23 औद्योगिक अधिष्ठान और नियोक्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसमें कुल 448 (267 को ऑफर लेटर वितरित किया गया और फेस दो के लिए 181 के लिए चयन) बेरोजगार युवाओं का चयन किया गया। मेले में कुल 3435 बेरोजगार युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, डीडीओ अवधेश सिंह आदि मौजूद थे।