{"_id":"620c001d60a96501cb73374a","slug":"hathras-oath-administered-to-vote-hathras-news-ali285243694","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मतदान करने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मतदान करने की दिलाई शपथ
विज्ञापन
हाथरस : मतदान की शपथ लेते पुलिस अधीक्षक व अन्य। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाए जाने के उद्देश्य से स्वीप योजनांतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से श्री केला फार्म्स में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने महिला, पुरुष, युवा एवं दिव्यांग मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर हास्य व्यंग के मशहूर कवि प्रताप फौजदार सहित कई कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिले में 20 फरवरी को तृतीय चरण के अंतर्गत मतदान होगा। किसी के प्रलोभन में आकर मतदान न करें। आगामी पीढी़ के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मतदान अवश्य करें। मतदान में महिलाओं की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में है, परंतु उनके पास वोटर कार्ड नहीं है तो वह आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक और डाकघरों द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि दिखाकर मतदान कर सकेंगे। एसपी विनीत जायसवाल ने शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा शासन-प्रशासन द्वारा मतदान कराने के लिए तैयारी पूरी है। अब आपकी बारी है, सबकी जिम्मेदारी है कि मतदान अवश्य करें।
स्काउट-गाइड टीम के संचालक पुष्पेंद्र ने नुक्कड़ नाटक, रतनगढ़ी की छात्राओं ने कठपुतली, हास्य व्यंग कवि प्रताप फौजदार, गायिका हेमा शर्मा, हास्य कवि रमेश मुस्कान तथा धर्मवीर शर्मा ने गीतों के माध्यम से मतदान के महत्व के बारे में जागरूक कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, वोट हमारा है अधिकार, नहीं करेंगे हम इसको बेकार तथा मेरा वोट मेरा भविष्य जैसे स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोनिका गौतम ने किया। संवाद