{"_id":"6238c457061f07006014becf","slug":"hathras-nurses-demonstrated-for-action-against-the-accused-doctor-hathras-news-ali2875262194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई के लिए नर्सों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई के लिए नर्सों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
आरोपी चिकित्सक पर कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल में प्रदर्शन करतीं नर्सें। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
छेड़छाड़ व धमकी देने के आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जिला अस्पताल की नर्सों ने मोर्चा खोल दिया है। डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर नारेबाजी की। वहीं सीएमएस से मुलाकात कर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। सीएमएस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
आरोप है कि जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 18 मार्च की रात को ड्यूटी के दौरान डॉ. एके सिंह ने यहां पर तैनात एक नर्स के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ व गाली-गलौज की थी। जिसके बाद अस्पताल की इमरजेंसी में काफी हंगामा हुआ था।
सूचना पर पुलिस और पीड़ित नर्स के परिवार के लोग भी पहुंच गए थे। डॉक्टर पर लगे आरोपों को लेकर अस्पताल की सभी नर्स कार्रवाई की मांग कर रही हैं। सभी ने एकत्रित होकर सोमवार की सुबह डॉक्टर के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
नर्सों का कहना है कि अगर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा। नर्स एसोसिएशन की पदाधिकारियों ने सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश से मिलकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। जिस पर सीएमएस ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जिसके बाद सभी अपनी ड्यूटी पर चली गईं।