{"_id":"60db5a4a8ebc3e9e92248880","slug":"hathras-number-of-passengers-increased-in-roadways-buses-if-corona-infection-decreased-hathras-news-ali266821291","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोरोना संक्रमण कम हुआ तो रोडवेज बसों में बढ़ी यात्रियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोरोना संक्रमण कम हुआ तो रोडवेज बसों में बढ़ी यात्रियों की संख्या
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना संक्रमण कम होने के साथ रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। 300 किलोमीटर बसों के संचालन के दौरान आमदनी का ग्राफ 61 फीसदी पर पहुंच गया है। इससे डिपो के अधिकारियों को थोड़ी राहत मिली है। वहीं प्रदेश से सटे राज्यों में अभी बसों का संचालन पूरी तरह बंद है। इस कारण यात्रियों को मुश्किलों भरा सफर करना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में 79 बसें हैं। इन-दिनों संक्रमण के चलते प्रदेश से सटे राज्यों में बसों का संचालन पूरी तरह बंद है। इस कारण दिल्ली, बल्लभगढ़, देहरादून और हरिद्वार आदि रूटों पर बसें नहीं जा रही हैं। यात्रियों को टुकड़ों में सफर करना पड़ रहा है।
हालांकि हाथरस डिपो के लिए खास बात यह है कि संक्रमण कम होने व सहालगों से डिपो की आमदनी में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। 300 किलोमीटर बसों के संचालन के दौरान आमदनी का ग्राफ 61 प्रतिशत पर पहुंच गया है। स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि संक्रमण कम होने के बाद अब आमदनी में इजाफा हुआ है।