फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now vehicle related work will not be done without high security number plate

हाथरस : अब बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नहीं होंगे वाहन संबंधी काम

Thu, 25 Feb 2021 10:23 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Now vehicle related work will not be done without high security number plate
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाए वाहन संबंधी काम करवाना मुश्किल होगा। अब संभागीय परिवहन कार्यालय में बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहनों की फिटनेस जांच समेत कोई भी कार्य नहीं हो सकेगा। एक बार शासन स्तर से फिर से आदेश में बदलाव हुआ है। जिससे वाहन स्वामियों की दिक्कत और बढ़ गई है।
उल्लेखनीय है कि परिवहन विभाग ने पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए 31 मार्च तक की मोहलत दी थी। अब शासन स्तर से इस आदेश में बदलाव हो गया है। पहले वाहन स्वामियों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बुकिंग करानी होगी।
विज्ञापन

उसके बाद एआरटीओ कार्यालय में फिटनेस, वाहन ट्रांसफर, प्रदूषण प्रमाण पत्र, समेत सभी कार्यों पर रोक लग गई है। इस कारण एआरटीओ ऑफिस में काम के लिए पहुंचने वाले लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। इस मामले में एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि अब बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बुकिंग रसीद के वाहन स्वामियों का काम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed