{"_id":"619fcc6eb28ee4645d3f30d0","slug":"hathras-now-there-will-be-a-flight-of-spirits-there-will-be-fours-and-sixes-in-sadabad-stadium-sadabad-news-ali2790476131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अब हौसलों की होगी उड़ान... सादाबाद स्टेडियम में लगेंगे चौके-छक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अब हौसलों की होगी उड़ान... सादाबाद स्टेडियम में लगेंगे चौके-छक्के
विज्ञापन
सादाबाद में आगरा रोड पर क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करते पूर्व रणजी क्रिकेटर कृष्णकांत उपाध्या?
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद और उसके आसपास के शहरों की क्रिकेट प्रतिभाएं अब संसाधनों के अभाव में दम नहीं तोड़ेगी। अब उनकी प्रतिभा को निखार मिलेगा। क्रिकेट प्रतिभाओं को उभारने के लिए सादाबाद क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी रिंकू सिंह ने बीड़ा उठाया है।
बृहस्पतिवार को सादाबाद में आगरा रोड पर गांव नगला मानधाता के पास रिंकू सिंह क्रिकेट स्टेडियम व एकेडमी का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व रेलवे रणजी व आईपीएल खिलाड़ी कृष्णकांत उपाध्याय ने फीता काटकर किया गया। इस मौके पर कृष्णकांत ने कहा कि रिंकू सिंह ने सादाबाद क्षेत्र की क्रिकेट प्रतिभाओं को उभारने के लिए अकेले ही एक बहुत बड़ा कदम उठाया है।
अब यहां की क्रिकेट प्रतिभाएं क्रिकेट के खेल में न सिर्फ अपने हुनर को बेहतर कर सकेंगी, बल्कि सादाबाद का नाम भी राष्ट्रीय अंतरराष्टीय स्तर पर रोशन कर सकेंगी। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के अच्छे कोच और क्रिकेट से जुड़े हर तरह के संसाधन खिलाड़ियों को उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
अब उन्हें अन्य किसी बाहरी शहर में क्रिकेट प्रशिक्षण के लिए जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बीसीसीआई लेवल वन कोच दुष्यंत त्यागी ने कहा कि अब क्रिकेट के क्षेत्र में भी सादाबाद का नाम होगा। रिंकू सिंह ने युवाओं के लिए यह सिर्फ एक स्टेडियम ही नहीं, बल्कि तपस्या स्थल बनाया है, खिलाड़ी यहां क्रिकेट रूपी तप कर अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे।
कार्यक्रम में शामिल हुईं सांसद पत्नी रजनी दिलेर ने रिंकू सिंह के प्रयासों की सराहना की और क्रिकेट स्टेडियम के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। युवा भाजपा नेता चौधरी अमित सिंह और युवा रालोद के प्रदेश महासचिव प्रवीन पौनियां ने कहा कि आज के समय में क्रिकेट में अधिकतर युवा रुचि रखते हैं और इसे अपना करिअर भी बना रहे हैं। यह स्टेडियम मील का पत्थर साबित होगा।
इस मौके पर भाजपा नेता मधु मिश्रा, रामकिशन ब्लाक प्रमुख सहपऊ, यथार्थ चौधरी, नवीन परमार, हरियाणवी कलाकार केशव देव शेरू, दलवीर सिंह, हरिओम जुरैल, कुमार पाल सिंह, विनब चौधरी, अंकुश गौड़, केके शर्मा, अंकित पाराशर, शब्बाल वेग, अजय शर्मा, प्रधानपति रूपेंद्र सिंह नंबरदार, आदर्श त्यागी, प्रशांत चौधरी, देवेश चौधरी, राजेंद्र प्रधान, यादवीर सिंह, पुजेंद्र चौधरी, शेखर चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
स्टेडियम में ये होगा खास
छह प्रैक्टिस विकेट बनाए गए हैं। इसमें दो टर्फ, दो सीमेंटेड और दो एस्टोटर्फ हैं। तीन सेंटर विकेट हैं। एक स्वीमिंग पूल है। इंडोर फैसिलिटी मौजूद है। जिम सेंटर भी है। एक बैडमिंटन कोर्ट, खिलाड़ियों के रहन के लिए सुविधा, डे नाइट मैच की सुविधा और बॉलिंग प्रैक्टिस मशीन की भी सुविधा मौजूद है।