फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now the government has opened sugar exports, prices will increase

हाथरस : अब सरकार ने खोला चीनी निर्यात, बढ़ेंगे दाम

Tue, 21 Sep 2021 06:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Now the government has opened sugar exports, prices will increase
प्रदीप गुप्ता, चीनी कारोबारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

आम लोगों की थाली में मिठास बढ़ाने वाली चीनी के दामों में आए-दिन उछाल आ रहा है। अब सरकार ने चीनी का निर्यात खोल दिया है। चीनी की रैक भी लगनी शुरू हो गई है। चीनी के दामों में 100 रुपये प्रति क्विंटल का उछाला आया है। कुल मिलाकर सितंबर महीने में चीनी के दामों में 220 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। त्योहारी सीजन में चीनी के दाम बढ़ने से आम लोगों की जेब पर भी आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
उल्लेखनीय है कि जिले में महाराष्ट्र से चीनी की अधिक आवक होती है। बीते दिनों गणेश उत्सव के चलते चीनी की आवक प्रभावित होने से इसके दामों में 100 रुपये क्विंटल की बढ़ोतरी हुई थी। कारोबारियों को उम्मीद थी कि गणेश उत्सव के बाद चीनी के दामों में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

इस बीच सरकार ने चीनी का निर्यात फिर से खोल दिया है। चीनी देश से बाहर जाने लगी है। घरेलू बाजार में चीनी की आवक कम हो रही है। नतीजा, चीनी के दामों में 100 रुपये क्विंटल की बढ़ोतरी हो गई है। इन-दिनों बाजार में चीनी के दाम 3,920 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए हैं। चीनी के बढ़ते दामों से आम लोग खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पहले गणेश चतुर्थी के चलते महाराष्ट्र से चीनी की आवक प्रभावित थी। अब सरकार ने चीनी का निर्यात खोल दिया है। इस कारण चीनी के दामों में 100 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। सितंबर माह में कुल मिलाकर चीनी के दामों में अब तक 220 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

-प्रदीप गुप्ता, चीनी कारोबारी
- चीनी के बढ़ते दामों से काफी परेशानी हो रही है। मिठाई कारोबारियों ने मिठाइयों के दाम बढ़ा दिए है। सरकार को महंगाई पर नियंत्रण के लिए कदम उठाने चाहिए। सबसे पहले डीजल, पेट्रोल के दाम कम हों, ताकि महंगाई कम हो सके।
-रामनिवास शर्मा, ग्राहक

राम निवास शर्मा,ग्राहक।संवाद

राम निवास शर्मा,ग्राहक।संवाद- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed