फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now SP's goons are not seen in police stations: Maurya

हाथरस : अब थानों में नजर नहीं आते सपा के गुंडे : मौर्य

Mon, 01 Nov 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Now SP's goons are not seen in police stations: Maurya
हाथरस : सिकंदराराऊ में उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य का स्मृति चिह्न देकर सम्मान करते भाजपाई। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को नगर पालिका के क्रीड़ास्थल में आयोजित जन सभा में कहा कि सपा और बसपा की सरकारें एक परिवार की सरकारें थीं। भाजपा की सरकार ही सबकी सरकार है। डबल इंजन की यह सरकार प्रदेश की चौतरफा उन्नति प्रगति के नये आयाम बना चुकी है। अब थानों में सपा के गुंडे बैठे नजर नहीं आते। यही सबसे बड़ा परिवर्तन है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कई विकास योजनाओं का बटन दबाकर शिलान्यास और लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों को मकान की चाभियां सौंपी और महिला श्रम शक्ति योजना के तहत 105 बालिकाओं को साइकिल दीं। विधायक वीरेंद्र सिंह राना के आग्रह पर मौर्य क्षेत्र को 117 करोड़ रुपयों की सड़कों की सौगात भी दे गए।
देरी से पहुंचने पर पहले तो उपमुख्यमंत्री ने उपस्थित जन समुदाय से माफी मांगी। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि जो कार्य आज से 60 पहले हो जाना चाहिए थे, वो कार्य भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों ने अब आकर किया है। पहले सपा के गुंडे कोतवाली में बैठकर अपनी चलाते थे। अराजकता चरम पर थी। अब क्या ऐसा है। बड़े-बड़े नामी माफिया को योगी सरकार ने कानून का पाठ तो पढ़ाया।
विज्ञापन

उनकी अवैध रूप से बनाई गई संपत्तियां भी जब्त कर लीं। अब प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ चुका है। सपा झूठे दावे कर रही है, लेकिन जनता पिछली सपा सरकार का कार्यकाल भूली नहीं है। प्रदेश में आज भी 60 फीसदी वोट भाजपा के हैं। बाकी के अन्य के हैं। इन 40 फीसदी में भी काफी वोट हमारे हैं। विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने मौर्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आग्रह पर उन्होंने यहां आना स्वीकार किया। उनके आग्रह पर 117 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों की सौगात दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed