{"_id":"627ea5e277fcfe136473026c","slug":"hathras-now-roadways-buses-will-run-without-conductor-hathras-news-ali291483823","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अब बिना कंडक्टर के दौड़ेंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अब बिना कंडक्टर के दौड़ेंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अब यात्रियों को हर घंटे अलीगढ़ और हाथरस के लिए रोडवेज की बस मिलेगी। इसमें यह खास बात होगी कि इस बस में सवार होने के लिए रोडवेज के बस स्टैंड से ही टिकट मिलेगा। बीच रास्ते में यह बस कहीं नहीं रुकेगी। हाथरस डिपो ने मुख्यालय के आदेश पर शुक्रवार से दो बसों का ट्रायल शुरू किया है। यदि यह ट्रायल सफल रहा तो बसों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। इन-दिनों सहालगों का सीजन चल रहा है। सहालग के चलते सुबह और शाम को भी यात्रियों की भीड़ निकल रही है। आगरा-अलीगढ़ रूट पर यात्रियों को बसों की कमी से जूझना पड़ रहा है। यात्रियों को राहत देने व आमदनी को बढ़ाने के लिए निगम के आदेश के बाद हाथरस डिपो नॉन स्टॉप सेवा संचालित कर रहा है। इस बस के लिए रोडवेज बस स्टैंड से ही टिकट मिलेगा। इस बस में परिचालक नहीं होगा। एक बस अलीगढ़ के लिए जाएगी। अलीगढ़ व हाथरस में बस स्टैंड पर टिकट मिलेंगे। संवाद
मुख्यालय के आदेश पर हाथरस और अलीगढ़ मार्ग पर नॉन स्टाप बस सेवा की शुरुआत की गई है। इस सेवा की बस में परिचालक नहीं होगा। बसस्टैंड से ही टिकट लेकर यात्री सफर कर सकेंगे। हर घंटे पर इस बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
-शशिरानी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक