फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now relief for those working in Mandi, will be taxed two percent

हाथरस: अब मंडी में काम करने वालों को मिली राहत, लगेगा दो प्रतिशत टैक्स

Wed, 17 Jun 2020 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Now relief for those working in Mandi, will be taxed two percent
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी में फल, सब्जी व गल्ले की आढ़त करने वाले आढ़तियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें ढाई प्रतिशत के स्थान पर दो प्रतिशत टैक्स देना होगा, जिसमें से आधा प्रतिशत विकास सेस व डेढ प्रतिशत मंडी शुल्क जमा करना होगा। शासन स्तर से जल्द इसकी अधिसूचना जारी होने वाली है। खास बात यह है कि मंडी परिसर से बाहर व्यापार करने वालों से मंडी प्रशासन कोई शुल्क नहीं लेगा। हालांकि मंडी प्रशासन को मौखिक रुप से अवगत भी करा दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों प्रदेश सरकार ने किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए 46 तरह की फल सब्जियों को मंडी टैक्स से मुक्त कर दिया था। इससे मंडी प्रशासन के सामने राजस्व की दिक्कत खड़ी हो गई। शासन स्तर से नियम में बदलाव किया गया है। मंडी परिसर के अंदर व्यापार करने वालों को दो प्रतिशत टैक्स ही देना होगा, जिसमें आधा प्रतिशत सेस शुल्क व डेढ प्रतिशत मंडी शुल्क तय किया गया है। बाहर व्यापार करने वाले व्यापारी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

आधा प्रतिशत टैक्स कम होने से मंडी के करीब चार सौ व्यापारियों को राहत मिलेगी। मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि मंडी में कार्य करने वाले आढ़तियों से अब ढाई प्रतिशत के स्थान पर दो प्रतिशत टैक्स लिया जाएगा। अभी इसका लिखित आदेश आना है। शासन का जैसा आदेश होगा, उस पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed