फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now political parties are preparing for the Legislative Council elections

हाथरस : अब विधान परिषद चुनाव की तैयारी में जुटे राजनीतिक दल

Sat, 12 Mar 2022 11:17 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Now political parties are preparing for the Legislative Council elections
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद सदस्य (स्थानीय निकाय) के चुनाव की तैयारी में राजनेताओं के साथ-साथ प्रशासन भी जुट गया है। इसके लिए मतदाताओं का डाटा तैयार किया जा रहा है। आयोग को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है। चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 15 मार्च से अलीगढ़ में शुरू होगी। बता दें कि इस समय सपा के जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव एमएलसी हैं।
उल्लेखनीय है कि विस चुनाव का परिणाम भाजपा के पक्ष में गया है और भाजपा की प्रदेश में फिर से सरकार बनेगी। ऐसे में इस चुनाव पर भी विस चुनाव के नतीजों का काफी प्रभाव पड़ेगा। सबकी नजर इस पर लगी हैं कि आखिर भाजपा विधान परिषद के लिए किसे मैदान में उतारेगी। इसके लिए कई कद्दावर नेता दावेदारी भी कर रहे हैं। इधर, प्रशासन ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यहां जिले में नगर पालिका परिषद कार्यालय हाथरस, क्षेत्र पंचायत कार्यालय मुरसान, नगर पंचायत कार्यालय मेंडू, क्षेत्र पंचायत कार्यालय सासनी, क्षेत्र पंचायत कार्यालय सिकंदराराऊ, क्षेत्र पंचायत कार्यालय हसायन, क्षेत्र पंचायत कार्यालय कार्यालय सादाबाद, क्षेत्र पंचायत कार्यालय सहपऊ में बूथ बनाए जाएंगे। इसमें अलीगढ़ के मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम पार्षद, नगर पालिका सदस्य, नगर पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, विधायक, सांसद मतदान करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी वर्तमान एमएलसी ने नहीं खोले पत्ते
हाथरस। पिछले दो कार्यकाल में अलीगढ़-हाथरस का विधान परिषद सदस्य (स्थानीय निकाय) हाथरस जिले के राजनेता काबिज रहे हैं। इस समय सपा के हाथरस के जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव विधान परिषद सदस्य हैं। इससे पहले मुकुल उपाध्याय विधान परिषद सदस्य थे। जसवंत सिंह यादव ने अभी चुनाव लड़ने को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल लखनऊ जा रहे हैं और रविवार को इस बारे में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर यह स्पष्ट करेंगे कि इस बार यह चुनाव लड़ना है या नहीं। इधर, पूर्व एमएलसी सुनील सिंह चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed