{"_id":"5e99e7038ebc3e6fc129a5ce","slug":"hathras-now-online-registration-of-wheat-sale-will-be-done-at-public-utility-centers-hathras-news-ali2315887182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अब जनसुविधा केंद्रों पर होंगे गेहूं बिक्री के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अब जनसुविधा केंद्रों पर होंगे गेहूं बिक्री के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
हाथरस: गेहूं खरीद को लेकर डीएम से मुलाकात करते भाजपाई।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शुक्रवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, हरिशंकर राना ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने डीएम से वर्तमान में गेहूं फसल की कटाई और बिक्री करने में किसानों को समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं के माध्यम से सरकारी क्रय केंद्रों पर बारदाने की कमी एवं किसान द्वारा क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता होती है। जो रजिस्ट्रेशन अभी तक कृषि विभाग के दफ्तरों पर ही हो रहे हैं। रजिस्ट्रेशन कराने में अन्नदाता को काफी कठिनाई हो रही है।
इस संबंध में डीएम ने अवगत कराया कि जिले में 500 जन सेवा केंद्र हैं। उन सभी जनसेवा केंद्रों को किसानों के रजिस्ट्रेशन हेतु सुबह सात बजे से 11 बजे तक खोला जाएगा। जन सेवा केंद्र वालों को सोशल डिस्टेसिंग, मास्क, सेनेटाईजर का प्रयोग करने का निर्देश दिए जाएगा।, जिससे इस महामारी से बचा जा सके और किसानों को किसी भी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े।