फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now no one's life will be lost in the jam

हाथरस : अब जाम में नहीं जाएगी किसी की जान

Mon, 30 Aug 2021 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Now no one's life will be lost in the jam
हाथरस : ओवरब्रिज पर जन्मदिन पर केक काटकर खुशी का इजहार करते युवा। फोटो राघवेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज बनने से लोगों में काफी खुशी है। लोगों का कहना है कि इसकी वजह से अब यहां जाम की समस्या का निदान हो गया है। राहगीरों को भी काफी राहत मिल गई है। जाम से अब किसी बीमार की जान नहीं जाएगी और लोगों को घंटों इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि शहर के आगरा रोड से तालाब चौराहा क्रासिंग संख्या 308 पर फाटक बार बार बंद होता था। सुबह से शाम तक लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ता था। जाम से हर कोई परेशान साल पहले ओवरब्रिज निर्माण की शुरुआत हुई। अब ये ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया है। बच्चों से लेकर आमजन तक आसानी से यहां से आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

ओवरब्रिज न होने से पहले जाम में फंसने से मरीजों की जान जा चुकी है। अब ऐसे बीमारों की जान बचेगी। नियत समय में जिला अस्पताल में उन्हें उपचार मिल सकेगा।
-प्रवीण वार्ष्णेय, राष्ट्रीय महासचिव एडीएचआर
ओवरब्रिज बनने से लोगों को जाम से राहत मिली है। वहीं क्रासिंग में जाम में फंसने से पेट्रोल डीजल की बर्बादी पर विराम लगा है। इससे प्रदूषण पर लगाम लगी है। ओवरब्रिज बनने से शहर की सूरत बदल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-उपवेश कौशिक, अध्यक्ष रोटी बैंक
अलीगढ़ रोड पर कई स्कूल हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे जाम में कई कई घंटे फंसे रहते थे। अब ओवरब्रिज बनने से स्कूल की दूरी बच्चों को कम लगने लगी है। जाम फंसने से आए-दिन होने वाले झगड़ों पर विराम लग गया है।
-नवीन शर्मा, विद्यालय संचालक
तालाब फाटक पार करने से पहले सोचना पड़ता था। अब ओवरब्रिज बनने से काफी हद तक जाम खत्म हो गया है। शहर के सूरत बदल गई है। बच्चों को स्कूल छोड़ने में काफी समय की बचत हो रही है। साथ ही आर्थिक बचत भी हो रही है।

-सुनील कुमार शर्मा, राहगीर
ओवरब्रिज पर केक काटकर मनाया जन्मदिन
हाथरस। नवनिर्मित ओवरब्रिज इस समय लोगों के लिए पिकनिक पाइंट साबित हो रहा है। काफी युवा रविवार को यहां सेल्फी लेते दिखाई दिए तो एक युवक ने ओवरब्रिज पर ही अपने साथियों सहित केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed