फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now during the Kanwar Yatra, flowers are showered, not stones: Dr. Sharma

हाथरस : अब कांवड़ यात्रा के दौरान पत्थर नहीं, फूल बरसते हैं : डॉ. शर्मा

Tue, 21 Dec 2021 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Now during the Kanwar Yatra, flowers are showered, not stones: Dr. Sharma
हाथरस : जनविश्वास यात्रा के दौरान हाथरस में जनसभा को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भाजपा की जनविश्वास यात्रा के तहत यहां बागला इंटर कॉलेज में हुई जनसभा में विपक्षियों को निशाने पर लिया। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों का भी बखान किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता के लिए योगी काफी उपयोगी हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, अपराध व महिलाओं का सम्मान न करने वालों के लिए योगी अनुपयोगी हैं। डिप्टी सीएम ने कहा भाजपा की सरकार में परिस्थितियां काफी बदल गई हैं। अब कांवड़ यात्रा के दौरान पत्थर नहीं, फूल बरसते हैं।
जनसभा में डिप्टी सीएम ने प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने जो वादा किया, उससे ज्यादा काम करके दिखाया। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को 70 मिनट में समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि जब भाजपा के लोग कहते थे कि कि रामलला हम आएंगे और मंदिर वहीं बनाएंगे तो विपक्षी हम पर यह व्यंग्य कसते थे कि मंदिर वही बनायेंगे पर तारीख नहीं बताएंगे लेकिन आज प्रदेश में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है। अयोध्या में उप्र सरकार का पूरा मंत्रिमंडल योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुष्पक विमान की तर्ज पर हेलिकॉप्टर से आए भगवान श्री राम का स्वागत करते हैं। इसी तरह जब हम काशी विश्वनाथ के दर्शन करने वनारस जाते थे तो बहुत संकरी गलियों से होकर जाते थे। आज वहां भव्य निर्माण कार्य हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले जब हमारी कांवड यात्रा निकलती थी तो उपद्रवी उस पर पत्थर बरसाते थे और जगह-जगह कर्फ्यू लग जाता था, जिससे कांवड यात्रा को बीच में ही रोकना पड़ता था। दुर्गा पूजा और रामलीला के दौरान भी यही होता था लेकिन आज प्रदेश में कहीं दंगा नहीं होता। कोई कांवड़ यात्रा और दुर्गा पूजा के दौरान पत्थर नहीं बरसा सकता। वहां हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हो रही है। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में पांच एक्सप्रेस वे का निर्माण हो रहा है। डिफ़ेन्स कॉरिडोर का निर्माण हो रहा। 4.5 लाख सरकारी नौकरियां दी गई हैं। आज एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में बन रहा है। आठ नए राज्य विश्वविद्यालय, 78 नए महाविद्यालय, 250 नए विद्यालय बने है। हाथरस के गौरव राजा महेंद्र प्रताप के नाम से अलीगढ़ में विश्वविद्यालय बन रहा है। सीबीएसई की तर्ज पर नक़लविहीन परीक्षा कराई गई है। आज मोदी जी एवं योगी जी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति को पोषित एव पल्लवित करने का कार्य हो रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वह कमल के फूल को याद रखें और कमल के फूल को जिताएं। प्रत्याशी भले ही कोई भी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा की पहले केवल पांच जिलों में बिजली आती थी। आज हर जिला मुख्यालय में 24 घंटे, ग्रामीण क्षेत्रों में 18-20 घंटे बिजली आ रही है। आज अपराधियों और दंगाइयों पर प्रभावी कार्रवाई की गयी है। पलायन कराने वाले खुद पलायन कर गए हैं । प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है। सभा को सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के अलावा सांसद राजवीर दिलेर, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज, विधायक सदर हरीशंकर माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, ललित चतुर्वेदी ,मनोज सोनी, दीपक उपाध्याय, दुर्गेश नंदिनी, मानवीर सिंह सीए, पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान, लहटू ताऊ, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, डॉ बंगाली सिंह आदि ने संबोधित किया। जनसभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की और संचालन संयुक्त रूप से जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय एवं हरीशंकर राना ने किया।

विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ेगी भाजपा
बागला इंटर कॉलेज में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में विकास ही भाजपा का पहला मुद्दा है। भाजपा विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ रही है। श्री राम मंदिर का मुद्दा हमारी आस्था है और हमारी आस्था और मजबूत होती चली जाएगी। आज प्रदेश में एकपक्षीय चुनाव हो रहा है। सभी विरोधी दल आपस में तालमेल कर चुनाव लड़ रहे हैं। यदि यह विपक्षी दल एक साथ मिलकर भी भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ लें तो भी नहीं जीत पाएंगे। भाजपा पहले से ज्यादा सीटें जीतकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी। भाजपा का कार्यकर्ता ही उसका नेतृत्व है। मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री के कार्य ही उसका नेतृत्व हैं। भाजपा में नेतृत्व का कोई संकट नहीं है। आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत की सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के हुई मुलाकात पर कोई भी टिप्पणी करने से डिप्टी सीएम ने इंकार कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जैसे-जैसे भाजपा की जनविश्वास यात्रा बढ़ रही है, वैसे-वैसे जनसमूह उमड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed