फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now consumers will not be able to maintain even one month's bill outstanding

हाथरस : अब एक महीने का बिल भी बकाया नहीं रख पाएंगे उपभोक्ता

Wed, 13 Apr 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Now consumers will not be able to maintain even one month's bill outstanding
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली विभाग अब उपभोक्ताओं पर ज्यादा बकाया छोड़ने के मूड में नहीं है। विभाग ने तय किया है कि अब उपभोक्ता पर एक महीने का भी बकाया नहीं छोड़ा जाएगा। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय के आदेश के बाद ऐसे बकायेदारों की भी सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही इनके कनेक्शन भी काटे जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि जिले में दो लाख 60 हजार उपभोक्ताओं को 64 बिजलीघरों के जरिये बिजली की आपूर्ति की जाती है। विभाग का जिलेभर में करीब सात सौ करोड़ रुपये का बकाया है। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष बकाया नहीं मिला है।
विज्ञापन

विभाग द्वारा इन-दिनों 10 हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सुबह छापा भी मारा जा रहा है। यदि किसी उपभोक्ता पर एक महीने का बिल बकाया होता है और वह उसे जमा नहीं करता है तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। इससे उपभोक्ता पर कनेक्शन काटने व जोड़ने की राशि का बोझ भी बढ़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed