फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now badminton players will be able to prepare for international and national level in the district itself

हाथरस : अब जिले में ही अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर की तैयारी कर सकेंगे बैडमिंटन खिलाड़ी

Thu, 16 Dec 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Now badminton players will be able to prepare for international and national level in the district itself
हाथरस : खेल स्टेडियम में बैंडमिटन कोर्ट तैयार करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
प्रशांत भारती
विज्ञापन

हाथरस। जिले में बैडमिंटन खेलने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग की तैयारी के लिए अन्य जिले में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिले के मथुरा रोड स्थित खेल स्टेडियम में 21 लाख रुपये की लागत से दो बैडमिंटन कोर्ट तैयार किए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से जल्द ही कोच भी तैनात किया जाएगा। जो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे।
जिला प्रशासन की ओर से खेल स्टेडियम में दो बैडमिंटन कोर्ट बनाए जा रहे हैं। 21 लाख रुपये की कीमत से तैयार किए जा रहे इस बैडमिंटन कोर्ट में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं को देखते हुए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए कोच भी रखा जाएगा। कोच इन खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के दौरान खेल के नियमों आदि के बारे में जानकारी देंगे। कोर्ट में प्रतिदिन 100 खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन

खेल स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट तैयार होने के बाद यहां के खिलाड़ियों को प्रैक्टिस में काफी आसानी होगी। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी कोर्ट में कोच की निगरानी में प्रैक्टिस कर सकेंगे। आधुनिक सुविधाओं से लैस कोर्ट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed