{"_id":"6175abffb9885079a718ea91","slug":"hathras-now-10th-and-12th-examination-applications-will-be-filled-till-november-8-hathras-news-ali2765807121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अब आठ नवंबर तक भरे जाएंगे 10वीं व 12वीं के परीक्षा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अब आठ नवंबर तक भरे जाएंगे 10वीं व 12वीं के परीक्षा आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले दसवीं व 12वीं के विद्यार्थी आठ नवंबर तक परीक्षा आवेदन भर सकेंगे। विलंब शुल्क के साथ बोर्ड द्वारा परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने बताया कि संबंधित विद्यार्थी अपने परीक्षा आवेदन कॉलेज के प्रधानाचार्य से संपर्क कर भर सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2022 के कक्षा-10 एवं 12 के संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के प्रवेश, परीक्षा शुल्क प्राप्त करने, आवेदन पत्र को ऑनलाइन भरने एवं शैक्षिक सत्र 2021-22 के कक्षा-9 और 11 के संस्थागत अभ्यर्थियों के विद्यालयों में प्रवेश और पंजीकरण शुल्क प्राप्त करने, ऑनलाइन पंजीकरण कराने की स्वीकृति देते हुए आठ नवंबर अंतिम तिथि तय की गई है।
डीआईओएस ने बताया कि सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित नवीन संशोधित तिथियों के अनुरूप सत्र 2021-22 में कक्षा-9 और 11 के अग्रिम पंजीकरण एवं परीक्षा वर्ष 2022 के कक्षा 10 एवं 12 के संस्थागत और व्यक्तिगत अभ्यर्थियों के प्रवेश लेने एवं परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन अपलोड कराने के संबंध में कार्रवाई कराएं। कक्षा-9 और 11 के अग्रिम पंजीकरण कार्य एवं वर्ष 2022 की कक्षा-10 और 12 की परीक्षा के संस्थागत और व्यक्तिगत आवेदन पत्रों को भरवाते समय सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 के बचाव के लिए शासन के निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित कराया जाए। छात्र-छात्राओं से प्राप्त परीक्षा शुल्क को 100 रुपये प्रति छात्र विलंब शुल्क के साथ एक मुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर से बढ़ाकर आठ नवंबर 2021 कर दी गई है। संवाद