फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Notification will be issued, nominations will be filled from today

हाथरस : अधिसूचना होगी जारी, आज से भरे जाएंगे नामांकन

Tue, 25 Jan 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Notification will be issued, nominations will be filled from today
कलेक्ट्रेट परिसर में बैरीकेडिंग करते कर्मी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

तीसरे चरण के मतदान को लेकर 25 जनवरी को जिला निर्वाचन अधिकारी अधिसूचना जारी करेंगे। अधिसूचना जारी होने के साथ ही विधानसभा चुनावी मैदान में खड़े होने वाले प्रत्याशी अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों से नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन की ओर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन प्रक्रिया को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। प्रशासन की ओर से 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नामांकन को लेकर प्रशासन की ओर से खाका खींच लिया गया है। नामांकन के लिए मुख्य गेट से बैरीकेडिंग लगा दी गई हैं।
विज्ञापन

यह बैरीकेडिंग मुख्य गेट से प्रत्याशियों को सीधे अपने अपने विधानसभा क्षेत्र के नामांकन कक्ष तक पहुंचाएगी। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन कक्ष में आरओ के साथ अन्य कार्मिक भी मौजूद रहेंगे। नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों के साथ जाएंगे महज दो समर्थक
नामांकन दाखिल करने के लिए जाने वाले दावेदार के महज दो ही समर्थक नामांकन कक्ष तक जा सकेंगे। अन्य समर्थकों को कलेक्ट्रेट मुख्य गेट पर ही रोक दिया जाएगा। प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल के दौरान कोरोना नियमों का पालन करना होगा।
दो मीटर की परिधि में प्रत्याशियों के वाहनों को नहीं मिलेगा प्रवेश
कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन दाखिल के लिए जाने वाले प्रत्याशियों के वाहनों को दो मीटर की परिधि पर लगे बेरियर पर ही वाहनों को रोक दिया जाएगा। वहीं समर्थन में आने वाले प्रत्याशियों के वाहनों को भी बैरियर पर ही रोकने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मथुरा रोड पर दोनों तरफ पुलिस पिकेट तैनात रहेगी।
इन कक्षों में होंगे विधानसभावार नामांकन
न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व कक्ष में हाथरस विधानसभा क्षेत्र, न्यायालय अपर जिलाधिकारी न्यायिक कक्ष में सादाबाद विधानसभा क्षेत्र व न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कक्ष में सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

पल-पल भेजी जाएगी आयोग को रिपोर्ट
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में इस बार नामांकन दाखिल किए जाने की पल पल की रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से आयोग को दी जाएगी। इसे लेकर आयोग ने एप भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed