{"_id":"61d0a21d6a74c76e5a06b4bf","slug":"hathras-notice-to-four-panchayat-secretaries-clarification-summoned-hathras-news-ali2820587152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चार पंचायत सचिवों को नोटिस, स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चार पंचायत सचिवों को नोटिस, स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सामुदायिक शौचालय व पंचायत घरों की देखरेख में लापरवाही अन्य मामलों में डीपीआरओ ने चार ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस दिए हैं। नोटिस के जरिए तत्काल सामुदायिक शौचालयों व पंचायत घरों की स्थिति में सुधार न करने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विगत में डीएम रमेश रंजन के निर्देश पर टीमें लगाकर सामुदायिक शौचालयों व पंचायत घरों का सत्यापन कराया गया था। इस सत्यापन में तमाम पंचायत घरों व सामुदायिक शौचालयों की स्थिति बेहद खराब सामने आई थी। इस आधार पर पंचायत सचिवों को सामुदायिक शौचालयों व पंचायत घरों की मरम्मत व बेहतर तरीके से संचालन कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाबजूद भी पंचायत सचिवों द्वारा इसमें लापरवाही बरती गई। डीपीआरओ के निरीक्षण में स्थिति जस की तस सामने आई।
ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा उक्त आदेशों की अवहेलना व अन्य मामलों में संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं। डीपीआरओ जीडी जैन ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी प्रशांत माहौर, प्रशांत कुमार , अजय चौधरी व अजय कुमार शर्मा को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के सापेक्ष कार्रवाई न करने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद