फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: No work will be done in post office without linking mobile number

हाथरस : बिना मोबाइल नंबर लिंक कराए डाकघर में नहीं होगा कोई काम

Tue, 27 Dec 2022 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: No work will be done in post office without linking mobile number
हाथरस : मुख्य डाकघर का भवन। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डाक विभाग के खातों से मोबाइल नम्बर लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। एक अप्रैल से बगैर मोबाइल नंबर लिंक कराए लेनदेन नही होगा। यह निर्णय आए-दिन हो रहे ठगी के मामले को देखते हुए लिया गया है। इसके लिए 30 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। मोबाइल नंबर लिंक होने पर उपभोक्ता पर तत्काल संदेश पहुंच सकेगा।
उल्लेखनीय है कि शहर के मुख्य डाकघर में हर रोज काफी संख्या में उपभोक्ता लेनदेन के लिए आते हैं। नए खाते खोलने में मोबाइल नंबर साथ ही लिंक किया जा रहा है। जिन लोगों ने पूर्व में खाते खुलवा रखे हैं, अब उनके मोबाइल नंबर लिंक करने का काम किया जाएगा। मोबाइल नंबर लिंक होने से उपभोक्ता के मोबाइल पर सीधे एसएमएस के जरिये संदेश पहुंचेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा उपभोक्ता ई पासबुक व आरवीआरएस सुविधा का लाभ भी ले सकेंगे। धोखाधड़ी की रोकथाम के साथ उपभोक्ताओं को सुरक्षा देने के लिए ऐसा किया जा रहा है। पोस्टमास्टर रामबाबू का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर खाते से लिंक नही हैं, उनके लिए 30 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी के मामलों को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed