फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: No road, no water, protest in Nagla Brahmin

हाथरस : नगला ब्राह्मण में न सड़क, न पानी, किया प्रदर्शन

Mon, 07 Feb 2022 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: No road, no water, protest in Nagla Brahmin
हाथरस : गांव नगला ब्राह्मण में समस्याओं को लेकर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गुतहरा के मजरा नगला ब्राह्मण में विकास कार्य न होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को चुनाव बहिष्कार का बैनर हाथों में लेकर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अबकी बार वह मतदान नहीं करेंगे, क्योंकि उनके गांव की न तो सड़क बनी और न ही आवारा पशुओं के भरण-पोषण की कोई व्यवस्था की गई है।
ग्रामीणों ने कहा कि हर बार नेता यहां आते हैं और सिर्फ कोरे वादे करके यहां से चले जाते हैं। जीतने के बाद वह मुंह तक नहीं दिखाते, जिससे गांव में समस्याएं जस की तस हैं। ग्रामीण रवेंद्रप्रकाश गौतम ने बताया कि गांव में आवारा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, लेकिन इन पशुओं का प्रशासन कोई इंतजाम नहीं कर रहा है। उन्होंने कई बार अधिकारियों से इन आवारा पशुओं को किसी गोशाला में भेजने की गुहार लगाई है, लेकिन आज तक उनकी एक नहीं सुनी गई है। इसके अलावा गांव में गुतहरा से नगला ब्राह्मण तक जाने वाली सड़क और सादाबाद से गुतहरा मार्ग काफी बदहाल स्थिति में है। हालात यह हैं कि इन मार्गों पर चलना भी बेहद मुश्किल हो चुका है। कई फीट गहरे गड्ढे हो चुके हैं।
विज्ञापन

आए-दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन शिकायतों के बाद भी मार्ग की हालत ठीक नहीं कराई जा रही। उन्होंने बताया कि गांव में पेयजल की काफी समस्या है। हाल यह है कि यहां के लोग काफी दूर जाकर पानी लाने के लिए मजबूर हैं। प्रदर्शन करने वालों में रवेंद्र प्रकाश गौतम, सतीशचंद्र गौतम, विपिन कुमार, उमेश कुमार, मक्खनलाल, सुभाषचंद्र, बच्चू सिंह, मेवाराम, राजेश, मनोज, गिरीशचंद्र, योगेश कुमार, मुन्नालाल, पीतमलाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed