{"_id":"62a78112664c641bfa18be0b","slug":"hathras-no-one-is-allowed-to-play-with-law-and-peace-adg-hathras-news-ali2938119167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कानून और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने की किसी को इजाजत नहीं : एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कानून और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने की किसी को इजाजत नहीं : एडीजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन राजीव कृष्ण ने कहा कि कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है और जो भी ऐसा करेगा। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुरदिलनगर में हुए बवाल को लेकर उन्होंने कहा कि इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई होगी। यह डीएम और एसपी के विवेक पर निर्भर करता है कि आरोपियों पर एनएसए लगाया जाए या नहीं। यदि लोक व्यवस्था भंग होने पर एनएसए लगता है। वह यहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चंदपा में हाल में ही एक घटना हुई और इसमें तत्काल ही पुलिस ने कार्यवाही की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो इससे खिलवाड़ करेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
पुरदिलनगर की घटना को लेकर पूछने पर उन्होंने कहा कि जो भी इस तरह की घटना की साजिश रचेगा, बच नहीं पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वहां पूरी सुरक्षा व्यवस्था है। आवश्यकता बढ़ने पर वहां सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।