{"_id":"61f050913b8dc251f0578021","slug":"hathras-no-candidate-filed-nomination-on-the-first-day-hathras-news-ali2838723152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस :पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नहीं दाखिल किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस :पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नहीं दाखिल किया नामांकन
विज्ञापन
नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट पर तैनात अधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। मंगलवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही कड़ी सुरक्षा के बीच कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। हालांकि पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। वहीं नामांकन पत्र खरीदने के लिए दावेदार आतुर नजर आए।
भाजपा सहित कई दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। वहीं कुछ ऐसे उम्मीदवारों ने पर्चे राजनीतिक दलों के नाम पर खरीदे हैं, जिन दलों से उन्हें अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पूरे दिन में 28 नामांकन पत्र खरीदे गए।
विधानसभा निर्वाचन की शुरुआत को लेकर मंगलवार की सुबह जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने अधिसूचना जारी की। अधिसूचना जारी होने के साथ ही 11 बजे से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू की गई। करीब एक घंटे तक नामांकन कक्षों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
इसके बाद नामांकन प्रपत्र लेने के लिए प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की आवाजाही शुरू हुई। हालांकि कुछ राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही उम्मीद थी कि कुछ नामांकन जरूर दाखिल होंगे, लेकिन कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हो सका।
वहीं कुछ प्रत्याशियों ने नामांकन की दो-दो प्रतियां ली। इस दौरान डमी प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भी खरीदे। वहीं पूरे दिन रिर्टानिंग अफसर सहित अन्य कर्मचारी भी पूरे दिन प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने को लेकर इंतजार में रहे। इस दौरान पूरे दिन में 28 नामांकन पत्र खरीदे गए।
विधानसभावार पर्चे खरीदने का ब्यौरा
विधानसभा क्षेत्र हाथरस
स्वदेशी हिंद पार्टी -- सुशीला देवी
समाजवादी पार्टी -- ब्रजमोहन राही
निर्दलीय -- अजीत कुमार
स्वतंत्र जनता राज पार्टी -- रवि
इंडियन विकास पार्टी -- राजाराम
बसपा -- संजीव कुमार
निर्दलीय -- दुर्गेश
जन अधिकार पार्टी -- सोनपाल
निर्दलीय -- दिनेश भाई
विधानसभा क्षेत्र सिकंदराराऊ
स्वेदशी हिंद पार्टी -- राम गोपाल दीक्षित
समाजवादी पार्टी -- महेंद्र कुुमार
बसपा -- अवधेश कुमार
निर्दलीय -- तरुण प्रताप सिंह
भाजपा -- वीरेंद्र सिंह राणा
समाजवादी पार्टी -- सुरेंद्र पाल सिंह
निर्दलीय -- शिव प्रकाश कौशल
निर्दलीय -- जय प्रकाश शर्मा
निर्दलीय -- कृष्णा सिसौदिया
सादाबाद विधानसभा क्षेत्र
भारतीय जनता दल -- निखिल
निर्दलीय -- विजेंद्र सिंह
निर्दलीय -- राजेश कुमार चौधरी
रालोद -- प्रदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डू
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी -- जितेंद्र शर्मा
रालोद -- प्रदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डू
बसपा -- अविन शर्मा
बसपा -- अविन शर्मा
वंचित समाज इंसाफ पार्टी -- गुलचमन शेरवानी