फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Nilgai reached densely populated street in the city

हाथरस : शहर में घनी आबादी की सीकनापान गली में पहुंची नील गाय

Fri, 01 Jan 2021 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Nilgai reached densely populated street in the city
फोटो06 शहर की गली सीकनापान में शिव मंदिर प्रागण में बैठी नीलगाय। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर की घनी आबादी वाली गली सीकनापान में शुक्रवार को एक नील गाय पहुंच गई। इससे लोगों में खलबली मच गई। यह गाय गली में स्थित मंदिर में जाकर बैठ गई। लोगों ने मंदिर का गेट बंद कर दिया। लोगों ने इसकी वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची टीम ने तय किया कि रात में गाय को निकाला जाएगा।
शुक्रवार की सुबह सब कुछ सामान्य चल रहा था। शहर के बुर्जवाला कुआं होते हुए एक नील गाय घंटाघर की ओर चल रही थी। घंटाघर पर भीड़भाड़ देखकर यह नीलगाय गली सीकना पान में मंदिर में घुस गई। लोगों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर का गेट बंद कर दिया। पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग की टीम को बताया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम एक बार तो बैरंग लौट गई। उसके बाद दूसरी टीम को भेजा गया। टीम ने मौका मुआयना करते हुए रात को नीलगाय को निकालने का निर्णय लिया। नीलगाय के डर के चलते लोग अपने घरों से नहीं निकले। इस मामले क्षेत्रीय वन अधिकारी एसआर ओझा का कहना है कि घंटाघर क्षेत्र काफी भीड़ वाला इलाका है। नील गाय को रात में वहां से भगाया जाएगा। हमने अपने कर्मचारी लगा रखे हैं। हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed