{"_id":"628d18534d593d2d5344cb1f","slug":"hathras-night-rain-with-strong-winds-heat-wave-loosens-hathras-news-ali292317547","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तेज हवाओं के साथ रात में हुई बारिश, गर्मी के तेवर ढीले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तेज हवाओं के साथ रात में हुई बारिश, गर्मी के तेवर ढीले
विज्ञापन
हाथरस : आंधी और बारिश के चलते फटा होर्डिंग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लगातार दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने आमजन को गर्मी से निजात मिली है। सोमवार की देर रात तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। तेज हवा और बारिश से फिर कई स्थानों पर पेड़ गिर गए और होर्डिंग उखड़ गए। बारिश से मंगलवार को अन्य दिनों की अपेक्षा धूप हल्की रही। मौसम के करवट बदलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
उल्लेखनीय है कि रोजाना मौसम करवट बदल रहा है। कभी आसमान में बादल छाने के साथ आंधी आ रही है। सोमवार की सुबह बारिश हुई थी और पूरे दिन हवाओं का दौर जारी रहा। मध्य रात्रि करीब एक बजे फिर से बारिश हुई और फिर तेज हवा चली। बारिश होने पर मंगलवार को तापमान में गिरावट आई।
इस कारण आमजन को गर्मी से राहत मिली। मौसम बदलने से पेय पदार्थों की बिक्री पर भी असर पड़ा है। बारिश के चलते शहर, देहात और कस्बों में विद्युत लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण लोगों को बिजली संकट भी झेलना पड़ा। कई स्थानों पर पेड़ भी गिर गए और होर्डिंग उखड़ गए। संवाद