{"_id":"614b707c8ebc3e09f95a8f80","slug":"hathras-ngo-distributed-cracked-milk-in-mdm-sent-for-sample-test-hathras-news-ali2738926170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एनजीओ ने एमडीएम में बांट दिया फटा दूध, नमूना जांच को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एनजीओ ने एमडीएम में बांट दिया फटा दूध, नमूना जांच को भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में एनजीओ द्वारा गर्म, ताजा और गुणवत्ता परक भोजन वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन बुधवार को तो हद ही हो गई। एनजीओ द्वारा बच्चों को फटे दूध का वितरण कर दिया गया। इसकी पोल प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण में खुली तो एफडीए की टीम मौके पर पहुंच गई। फटे हुए दूध व तहरी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।
विकास खंड सासनी के गांव रुहेरी स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के मॉडल प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण करने बुधवार को जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) के परियोजना निदेशक पहुंचे। स्कूल में एनजीओ श्याम ग्रामोद्योग संस्थान द्वारा जो दूध दिया गया था, वह फटा हुआ था। यह देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। स्कूल के स्टाफ ने एनजीओ द्वारा ऐसा ही दूध उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी। एफडीए की टीम को मौके पर बुलाया गया। स्कूल पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएल वर्मा व राकेश कुमार ने फटे हुए दूध व तहरी का नमूना लिया। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा एफडीए की टीम ने सासनी गेट चौराहा स्थित सचिन की परचून की दुकान से हनुमान ब्रांड के मल्टीसोर्स ऑयल का नमूना लिया।
पानी पैक करने वाली मशीन सील
हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी गौरव गांव में ही पानी के पाउच पैक करने का काम करता है, लेकिन उसके पास एफडीए का लाइसेंस नहीं है। यहां यहां पहुंची एफडीए की टीम ने पानी पैक करने वाली मशीन को सील कर दिया और लाइसेंस बनवाए जाने के निर्देश दिए। यहां से पानी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। एफडीए की टीम में मुनेंद्र सिंह राना, केएल वर्मा, राकेेश कुमार शामिल थे। कोतवाली चंदपा के एसआई राजेश गौतम भी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। संवाद