{"_id":"618d66a9e05fee6fcf3c575c","slug":"hathras-news-roadways-bus-rammed-in-beer-shop-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : यूपी रोडवेज की बस बियर की दुकान में घुसी, हादसे में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : यूपी रोडवेज की बस बियर की दुकान में घुसी, हादसे में दो घायल
Fri, 12 Nov 2021 12:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:23 AM IST
सार
सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुच गई, जिसने भीड़ को हटाने के बाद क्रेन से बस को हटवाया।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोडबेज बस स्टैंड के सामने बियर के ठेके में एक तेज गति से रोडवेज बस घुस गई जिसके नीचे दो व्यक्ति दब कर बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से एक को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुच गई, जिसने भीड़ को हटाने के बाद क्रेन से बस को हटवाया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की देर शाम को रोडबेज बस अड्डे से हाथरस डिपो की बस संख्या यूपी 81 ए 0683 का चालक बस को चालू कर रहा था। इसी दौरान बस तेज गति से चल पड़ी जिसको चालक ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन बस नहीं रुकी तो चालक बस से ऊतर भाग गया।
विज्ञापन
बस सीधी बियर के ठेके में जाकर घुस गई जिसके नीचे दो व्यक्ति दब गए। चीख पुकार सुनकर दर्जनों लोग घटना स्थल पर आ गए। घायल धर्मेंद्र पुत्र जगवीर सिंह निवासी बूलगढ़ी और देवेंद्र सिंह पुत्र राजबहादुर निवासी शिव कॉलोनी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बस को हटवाने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी है। बस कैसे और, क्यों घुसी इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन