{"_id":"5e2c8b958ebc3ec6ea07ceca","slug":"hathras-news-ali2250269120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: फरवरी के अंत तक बंद रह सकता है तालाब चौराहे का रेलवे फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: फरवरी के अंत तक बंद रह सकता है तालाब चौराहे का रेलवे फाटक
विज्ञापन
फरवरी के अंत तक बंद रह सकता है तालाब फाटक
15 अप्रैल तक ओवरब्रिज निर्माण को पूरा करने की कोशिश
दो माह में होगा पाइलिंग का काम पूरा, फिर रखा जाएगा गार्डर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। फरवरी माह के अंत तक तालाब चौराहा रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद रह सकता है। इसकी वजह यह है कि बीते दिनों हुई बारिश के चलते निर्माण कार्य सुस्त हो गया और काम अभी अधूरा पड़ा है। वैसे रेलवे निर्माण इकाई द्वारा ओवरब्रिज निर्माण को 15 अप्रैल तक पूरा करने की कोशिश चल रही है। आगरा-अलीगढ़ रोड पर दो माह के अंदर पाइलिंग का काम पूरा होगा। उसके बाद 54 मीटर का गार्डर रखा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहे पर लोगों को जाम के झाम से राहत दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। सेतु निगम ने काफी हद तक निर्माण पूरा कर दिया है। इन दिनों रेलवे की निर्माण इकाई द्वारा आगरा और अलीगढ़ रोड दोनों साइडों पर पाइलिंग का काम किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों की मानें तो दो माह के अंदर पाइलिंग का काम पूरा होगा। उसके बाद 54 मीटर का गार्डर रखा जाएगा। रेलवे अधिकारियों की मानें तो 15 अप्रैल तक ओवरब्रिज निर्माण को पूरा कर दिया जाएगा।
बारिश ने बिगाड़ी काम की रफ्तार
हाथरस। शहर के तालाब चौराहा पर बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए पूर्व में 25 जनवरी तक फाटक बंद करने का फैसला लिया था, लेकिन बीते दिनों हुई बारिश व सर्दी ने काम को धीमा कर दिया, इसलिए अब फाटक के बंद करने की समय अवधि को बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। रेलवे अधिकारियों की मानें तो फरवरी माह पूरे फाटक बंद रहेगा।