फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: New Year welcomed by dancing and singing

हाथरस : नाच-गाकर किया नए साल का स्वागत

Fri, 01 Jan 2021 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: New Year welcomed by dancing and singing
हाथरस : नव वर्ष पर जश्न के दौरान नाचते युवा। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि से लेकर शुक्रवार को दिन भर नए साल के जश्न की धूम रही। बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि को लोगों ने जोरदार आतिशबाजी के साथ नए साल की अगवानी की तो शुक्रवार को नए वर्ष के पहले दिन जमकर जश्न मनाया। बच्चों और युवाओं में जश्न को लेकर काफी उत्साह दिखा। नाच-गाने के साथ लोगों ने जमकर धमा-चौकड़ी की।
बृहस्पतिवार की रात को लोगों ने एक-दूसरे को नए साल की मुबारकबाद दी। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। गीत-संगीत का शोर गूंजता रहा। जश्न मनाने वालों की ख्वाहिश थी कि वर्ष 2021 उनके लिए ढेरों खुशियां लेकर आए। सोशल मीडिया के माध्यम से हजारों संदेश एवं पोस्ट शेयर किए गए। फेसबुक व्हाट्सएप के माध्यम से नए साल की शुभकामनाएं दी गईं। काफी लोगों ने एक-दूसरे को फोन करके नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं और उपहार भी दिए गए।
विज्ञापन

चर्चों में हुईं प्रार्थना सभाएं
हाथरस। अलीगढ़ रोड स्थित सेंट मार्क चर्च में नववर्ष के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा हुई। प्रार्थना सभा का आयोजन पादरी दिनेश सहाय की अगुवाई में हुआ। इस मौके पर कोरोना से मुक्ति दिलाने की भी प्रार्थना की गई। इस बार चर्च में होने वाले खेलकूद कोरोना के चलते नहीं हो सके। एक-दूसरे को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। देश में शांति कायम रहने की प्रार्थना की गई। प्रार्थना सभा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में लगे छप्पन भोग, बांटी प्रसादी
हाथरस। नववर्ष के मौके पर शहर के कई मंदिरों में छप्पन भोग लगाए गए। प्रसाद वितरण किया गया। लोगों ने मंदिर में जाकर प्रार्थना की। काफी लोग वृंदावन और गोवर्धन के लिए रवाना हुए। प्रभु से नए साल में सुख समृद्धि की कामना की गई।

नववर्ष पर पुलिस-प्रशासन रहा मुस्तैद
हाथरस। नववर्ष पर किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। 31 दिसंबर की रात से लेकर शुक्रवार की शाम तक पुलिस अधिकारियों ने होटल और ढाबों में विशेष चेकिंग की गई। चौराहों पर भी पुलिस कर्मी तैनात रहे। सार्वजनिक स्थलों पर अधिकारियों की खासी निगाह रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed