फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: New trains should stop, get rid of stray animals

हाथरस : नई ट्रेनों का ठहराव हो, आवारा पशुओं से मिले निजात

Fri, 04 Feb 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: New trains should stop, get rid of stray animals
चाय की दुकान पर चुनावी चर्चा करते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

चुनाव की तारीख ज्यों-ज्यों नजदीक आती जा रही है, शहर में हर तरफ चुनाव की चर्चा जोर पकड़ रही है। शहर के लोग चाय की दुकानों पर चाय की चुस्कियों के साथ विभिन्न दलों, प्रत्याशियों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चुनावी चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं।
शहर के मोहनगंज मार्केट में चाय की दुकान पर चाय की चुस्कियों के साथ हुकुम सिंह का कहना था कि हाथरस जंक्शन व सिटी रेलवे स्टेशन पर नई ट्रेनों का ठहराव जनहित में आवश्यक है। विधायक ऐसा हो, जोकि नई ट्रेनों के ठहराव के लिए पैरवी करे।
विज्ञापन

भीकम सिंह कहते हैं शहर हो या देहात आवारा पशुओं की समस्या बेहद गंभीर है। अभी तक इसे लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। मोनू का कहना था कि शहर मेें सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। हम वोट उसी प्रत्याशी को देंगे, जो इन गड्ढों को भरवाने का ठोस आश्वासन देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल का कहना था कि यहां आवागमन की व्यवस्थाएं सुचारु नहीं हैं। यहां रोडवेज बसें बढ़ाई जाएं और हाथरस सिटी व हाथरस किला रेलवे स्टेशन पर ज्यादा ट्रेनों का परिचालन हो। इश्ताक का कहना था कि प्रत्याशी ऐसा हो, जो चुनाव के दौरान लंबी-लंबी बातें न करें, अपितु कथनी-करनी में समानता रखे।

रामू सिंह का कहना है कि वह ऐसी पार्टी को वोट देंगे तो शहर में उद्योग-धंधे स्थापित कराएगा, जिससे यहां बेरोजगारी की समस्या दूर होगी। आरिफ का कहना था कि ऐसे प्रत्याशी को वोट देंगे, जो यहां के विकास पर ध्यान देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed